BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2024, 1:46 pm
KHABAR : शाजापुर के पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण,प्राचार्य ने दी जानकारी,पढ़े मुकेश अहिरवार की खबर

Share On:-

शाजापुर। जिले के पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल चाकरोद द्वारा शैक्षिक भ्रमण किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा ऐसे स्थलों का भ्रमण किया गया जो मनोरम होने के साथ ही साथ ज्ञान में विस्तार करें। इस श्रृंखला में सांची में स्थित बौद्ध स्तूप देखा गया। यहां की कलाकृति और पत्थरों पर उकरे हुए चित्रों से स्टूडेंट्स बहुत प्रभावित हुए। पाली लिपि में लिखे शब्दों को छात्र छात्राओं ने देखा। 
प्राचार्य संतोष पाटीदार ने स्टूडेंट्स को समझाया कि सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन कैसे हुआ और कैसे बौद्ध स्तूप बनाए गए। सांची के अतिरिक्त सारनाथ आदि कई स्थानों पर बौद्ध स्तूप बने हुए है। सांची के साथ ही साथ उदयगिरि की गुफाओं के विषय में स्टूडेंट्स ने जानकारियां प्राप्त की। उदयगिरी की गुफाओं और वहां के प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में शिक्षक हरीश सोनी ने बड़े ही अद्वितीय ढंग से समझाया और कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य अनुपम होता है। मन को सुकून देता है। इसलिए इसकी स्वच्छता बनाए रखना हमारा कर्तव्य होना चाहिए। 
शिक्षक विनोद दुबे ने एक गाइड की भांति मार्गदर्शन किया और सांची का इतिहास बताने का प्रयास किया और पूर्ण व्याख्या की और साथ ही विज्ञान से जुड़े सिद्धांतो को उजाकर किया। छात्रा जिया मीना ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण में बहुत आनंद आया और कई ऐसे तथ्यों की जानकारी मिली, जिनसे अभी तक हम अनभिज्ञ थे। 
उक्त शैक्षिक टूर में गोरेलाल सरसिया, हरीश सोनी, अखिलेश शर्मा, सुनीता आहके, पुष्पा सांवले, सुरेश परमार, विनोद दुबे, जगदीश परमार, आशा शर्मा, ओम सेन, सुनीता मेवाड़ा, विशाल सोनी और गोपाल सेन ने अहम भूमिका निभाई। सभी छात्र छात्राओं ने खूब आनंद लिया और साथ ही कई अनजाने तथ्यों को जाना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE