BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2024, 1:56 pm
BIG NEWS : एमपी के इस जिले में इंगोरिया में पारिवारिक विवाद, महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम तो फैली सनसनी, पति व जेठ की मौत, पढ़े अर्पित बोड़ाना की खबर

Share On:-

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के इंगोरिया गांव में नए साल के दिन पत्नी ने पति और जेठ को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि जेठ ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। 6 राउंड फायर करने के बाद उक्त महिला हथियार हाथ में लेकर थाने पहुंची और सरेंड किया। इंगोरिया में महिला ने नए वर्ष के दिन पारिवारिक विवाद के चलते इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है। 
आपको बता दें महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पति व जेठ को गोली मार दी। पति की मौके पर मौत हो गई तो जेठ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक राधेश्याम की पत्नी सविता का पति व जेठ धीरज कुमारिया से घर पर ही विवाद हुआ था। इसके बाद सविता ने अवैध देसी कट्टे सेे 6 गोलियां चलाई। गोली लगने से राधेश्याम उम्र 44 वर्ष को सिर में गोली लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत तो गई। जबकि जेठ धीरज कुमारिया उम्र 48 वर्ष को भी सिर में गोली लगी और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। 
इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव ने बताया कि घटना की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पारिवारिक झगड़े और विवाद में गोली चलाने की बात सामने आई है। पूर्व में भी महिला ने अपने जेठ के ऊपर प्रकरण दर्ज करवाया था। पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। मामले में जांच की जा रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE