BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2024, 6:16 pm
BIG NEWS : संबंधित अधिकारी ई-जनसुनवाई में अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित हो- कलेक्टर, जावद क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से हुए रूबरू हुए जैन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में ई-जनसुनवाई करते हुए, जावद जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुवाखेडा, पालराखेडा, बरखेडा कामलिया, उपरेडा एवं मोडी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से संवाद कर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए।
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने निर्देश दिए, कि ई-जनसुनवाई से संबंधित ग्राम पंचायतों की अद्यतन जानकारी के साथ अधिकारी उपस्थित होना सुनिश्चित करें। ई-जनसुनवाई में पालराखेडा, बरखेडा कामलिया के ग्रामीणों ने नीमच मण्‍डी में लहसुन को ट्रेक्‍टर ट्रॉली से विक्रय न कर, जमीन पर ढेर लगा कर विक्रय की मांग की, जॉब कार्ड का लंबित भुगतान नही होने पर भुगतान करवाने, अधुरी आंगनवाडी की बाउण्‍ड्रीवाल निर्माण करवाने, पात्र हितग्राही को समग्र आईडी से राशन वितरण करने संबंधी सुझाव दिए।
कलेक्‍टर जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए, कि जीर्णशीर्ण आंगनवाडी के प्रस्‍ताव बनाकर प्रस्‍तुत करें। जिससे, कि डिस्‍मेन्‍टल कर, नवीन भवन बनाया जा सके। कलेक्‍टर जैन ने कहा, कि गाँवो में टयूबवेल, कुएं आदि खुले न रहे, उन्‍हे शीघ्र ढकवाएं, ताकि घटना दुर्घटना की आंशका ना हो। आयुष्‍मान कार्ड बनाने, उन्‍हे वितरण कर,पोर्टल पर दर्ज करवाये। इसी तरह उज्‍जवला योजना, स्‍वामित्‍व योजना, ग्राम को टी.बी.मुक्‍त करवाने, टीकाकरण, आयुष्‍मान कार्ड, आभा आईडी, दिव्‍यांग पेंशन, केवायसी, श्रमिक कार्ड, राशन वितरण, पीएम किसान एवं सीएम किसान योजना आदि की जानकारी प्राप्‍त कर,अधिकारियों को निर्देश दिए, कि निर्धारित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE