BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2024, 7:59 pm
BIG NEWS : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिला अस्पताल का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर        

Share On:-

झाबुआ। जिला अस्पताल का आज दिनांक 01 जनवरी 2024 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एस बघेल ने नये साल के पहले दिन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी काउंटर, दवाई वितरण काउंटर पर मरीजों के हित में आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रसूति विभाग में साफ सफाई नहीं मिलने से हाउसकीपिंग सुपरवाइजर को समय पर साफ सफाई करवाने की हिदायत दी गई। इस दौरान एएनसी वार्ड में भर्ती मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में पूछा गया। मरीजों द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधांए मिलने की बात कही। पीएनसी वार्ड में भर्ती मरीजों को फैमिली प्लानिंग के बारे में खेती शुरू होने से फसल कटने तक की प्रोसेस का उदाहरण देकर माताओं व अटेंडरो को अपने बच्चे कि परवरिश करने के बारे में काउंसलिंग दी गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की और कूक को रोटी सब्जी अच्छे से पका कर बाटने हेतु आदेशित किया गया। एसएनसीयू वार्ड में वॉर्ड इंचार्ज डॉ आई एस चौहान से भर्ती बच्चों की हिस्ट्री पूछी और वॉर्ड में उपस्थित समस्त स्टॉफ को ओटोक्लेव प्रोटोकॉल के बारे में पूछा गया और इसके महत्त्व के बारे में समझाइश दी गई। इस दौरान डीआईओ डॉ अशोक पटेल, आरएमओ डॉ सावन सिंह चौहान अस्पताल प्रबन्धक, प्रभारी मेट्रन व क्वॉलिटी टीम उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE