BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2024, 1:47 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर एवं एसपी ने ली बस व ट्रक एसोशिएशन के पदाधिकारियों की बैठक, चर्चा कर दिए आवश्यक निर्देश, बोले- जिले में अत्‍यावश्‍यक सेवाएं प्रभावित ना हो, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी, एडीएम नेहा मीना व्‍दारा जिले के बस ऑपरेटर यूनियन, ट्रक ऑपरेटर यूनियन, गैस ऐजेंसी संचालकों, पेट्रोल, डीजल पम्‍प संचालकों, ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में बैठक आयोजित कर चर्चा की।

इस बैठक में कलेक्‍टर एवं एसपी ने कहा कि वाहन चालकों की प्रस्‍तावित हडताल के मद्देनजर आवश्‍यक सेवाएं प्रभावित ना हो , इसका भी ध्‍यान रखा जाये। वाहन चालक संघ की मांगे प्रशासन के ध्‍यान में है, व उन पर विचार करने के लिए शासन का ध्‍यान आकृष्‍ट कराया जा रहा है।

कलेक्‍टर ने अपील की है, कि हडताल के कारण अत्‍यावश्‍यक चिकित्‍सा सेवाएं, एम्‍बुलेंस सेवाएं, लोक परिवहन, अत्‍यावश्‍यक सेवाएं जैसे, दूध, फल, सब्जियों और पेट्रोल, डीजल दवाईयों आदि की आपूर्ति प्रभावित ना हो, इसका भी विशेष ध्‍यान रखा जाना चाहिए।

कलेक्‍टर एवं एसपी ने सभी से जिले में अत्‍यावश्‍यक सेवाएं , चिकित्‍सा सेवाएं, लोक परिवहन एवं एम्‍बुलेंस सेवाएं आदि के सुचारू संचालन में सभी से सहयोग की अपील की है।

बैठक में बस ऑपरेटर्स ऐसोशिएशन के संरक्षक मुकेश गुप्‍ता, चंचल बाहेती, गैस ऐसोशिएशन के श्‍याम नरेडी, पेट्रोल, डिजल पम्‍प यूनियन के महेन्‍द्र भटनागर, ट्रक ऑपरेटर एसोशिएशन के विरेन्‍द्र गुर्जर, ऑटो युनियन रमेश राठौरआदि सभी ने प्रशासन को हर सम्‍भव सहयोग का विश्‍वास दिलाया। बैठक में खाद्य आपूर्ति अधिकारी आरएन दिवाकर एवं अन्‍य अधिकारी तथा इंडियन ऑइल एवं बीपीसीएल के प्रतिनिधि भी वर्चुअली मौजुद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE