सेगांव। क्षेत्र की प्रसिद्ध देवी श्री लालबाई फुलबाई माताजी मंदिर में प्रति मंगलवार को माता के दर्शन करने से हर मनोकामना पूरी होती है। मंदिर के सामने बहने वाली बोराड़ नदी में सच्चे मन व आस्था के साथ मनोकामना करते हुए पांच मंगलवार स्नान कर माता के दर्शन करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं। यहां प्रति मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं व मन्नत पूरी होने पर तुलादान कर माता को प्रसादी चढ़ाते है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग अलग यजमानों द्वारा कढ़ी खिचड़ी की प्रसादी का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर के राकेश, मुकेश गुप्ता के पिता स्व. श्री राधेश्याम गुप्ता की स्मृति में प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मातारानी के दर्शन प्राप्त कर प्रसादी ग्रहण की।