BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2024, 5:14 pm
REPORT : केस खत्म करवाने के एवज में रिश्वंत की मांग करने वाले तत्कालीन कोटवार को सजा, विशेष न्यायालय ने सुनाया फैसला, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जिला शाजापुर (नीतूकांता वर्मा) के द्वारा आरोपी ओमप्रकाश अंगोरिया पिता मुन्नालाल, उम्र 32 वर्ष तत्कालीन कोटवार ग्राम सुन्दरसी, कार्यालय नायब तहसीलदार सुन्दरसी, तहसील पोलायकला जिला शाजापुर निवासी ग्राम दशहरा बलडी सुन्दरसी तहसील पोलायकला जिला शाजापुर  को धारा 7 भ्र.नि.अधि. 1988  में तीन वर्ष का सश्रम कारावास और 5,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
 
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, आवेदक शाकिर शाह ने दिनांक 20/04/2018 को विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। आवेदक द्वारा प्रस्तुत उक्त आवेदन पत्र अनुसार उसके भाई सोहराब का धारा 151 का केस नायब तहसीलदार सुन्दरसी के यहां आवेदन पत्र प्रस्तुती दिनांक से करीब डेढ माह पहले पंजीबद्ध हुआ था। वह उक्त‍ केस के सिलसिले में नायब तहसीलदार सुन्दरसी के कार्यालय में आरोपी ओमप्रकाश से मिला था तो आरोपी ओमप्रकाश ने उक्त केस खत्म करवाने के बदले उससे 3,000/- रू की मांग की थी। 
दिनांक 20/04/2018 को लोकायुक्त उज्‍जैन द्वारा ट्रेप कार्यवाही के अंतर्गत संपादित डिजीटल वाईस रिकार्डर कार्यवाही में आरोपी ओमप्रकाश ने आवेदक शाकिर शाह से उसके भाई सोहराब शाह के विरूद्ध दर्ज धारा 151 द0प्र0स0 के केस को खत्म  करने हेतु 3,000/- रू रिश्वत की मांग की। 

लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान विशेष न्या‍यालय शाजापुर में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से पैरवी सचिन रायकवार, विशेष लोक अभियोजक जिला शाजापुर द्वारा की गई। 
माननीय न्यायालय के समक्ष विशेष लोक अभियोजक सचिन रायकवार के द्वारा अंतिम तर्क भी प्रस्तुत किये। अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया । 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE