BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2024, 6:26 pm
BIG NEWS : कलेक्टर ने की ड्राइवर संगठन से चर्चा, हड़ताल खत्म करने को लेकर हुआ विचार विमर्श, निकला यह निर्णय, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने सभी ड्राइवर संगठन के लोगों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुलाया और उनके साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने ड्राइवर संगठन के लोगों से कहा कि आप अपना आंदोलन जारी रखें, लेकिन इस आंदोलन से किसी को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें। वहीं उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के अनैतिक नारे एवं जनहानि, मानहानि, धन हानि जैसे कार्य न करें, जिससे कानून आप हाथ में ले और आप पर कार्यवाही करना पड़े। 
साथ ही कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने सभी ड्राइवर संगठन के लोगों से हाईवे जाम नहीं करने का निवेदन भी किया। वहीं उन्होंने कहा कि शांत तरीके से अपना आंदोलन जारी रखें। किसी प्रकार का कोई उपद्रव इसमें नहीं करें, जिसको लेकर ड्राइवर संगठन के लोगों ने भी कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की बात मानते हुए अपने आंदोलन की दिशा बदलने का निर्णय लिया है। 
वहीं ड्राइवर संगठन के सदस्य ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने कलेक्टर साहब से चर्चा कर कई निर्णय लिए हैं, जिसके तहत सभी ड्राइवर संगठन के सदस्य बस स्टैंड पर अपने आंदोलन की नई दिशा तय करेंगे। सभी का मत होगा वैसा ही आंदोलन अब किया जाएगा। फिलहाल कलेक्टर साहब से ड्राइवर संगठन की बात होने पर दोनों एक दूसरे के प्रति समर्पित की भावना के साथ काम करने को तैयार है, लेकिन ड्राइवरों के इस आंदोलन के चलते आम जनता परेशान हो रही है। इस ओर कोई भी प्रशासनिक राजनीतिक दल ध्यान नहीं दे रहा है। 
ड्राइवरों की इस हड़ताल के चलते खाद्य सामग्री, सब्जी, पेट्रोल इत्यादि के भाव बढ़ गए हैं। वहीं लोगों को सामान समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भी खत्म हो चुका है, जिससे भी लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में अब प्रशासन किस तरह लोगों की रोजमर्रा की जरूरत के सामान की पूर्ति करता है यह देखना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE