BREAKING NEWS
GOOD NEWS : जिला रक्तदान करने में प्रदेश में दूसरे.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया ग्राम बनी पहुंचकर होम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू रूप से.. <<     KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : 2 बच्चो को मौत के घाट उतारने वाली माँ के.. <<     BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले में 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले.. <<     KHABAR :  दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से.. <<     NEWS : हाईकोर्ट जज मीणा ने निहारी संग्रहालय का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी के रामलाल राठौड़ ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2024, 7:05 pm
NEWS : जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों के प्रति आमजन का रुझान, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पंचायत समिति बेगू की ग्राम पंचायत मेघनिवास, पंचायत समिति बड़ी सादड़ी की ग्राम पंचायत पायरी और केवलपुरा, पंचायत समिति भदेसर की ग्राम पंचायत नपावली और आकोलाकला, पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत रोलहेड़ा और बड़ोदिया, पंचायत समिति राशमी की ग्राम पंचायत बारू और पावली, भूपालसागर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत उसरोल और कानाखेड़ा मे शिविर आयोजित हुए।


कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने पंचायत समिति भूपालसागर की ग्राम पंचायत कानाखेड़ा तथा बेगू विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ ने भैंसरोडगढ़ की ग्राम पंचायत मंडेसरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में लगे अधिकारियों से विभागों द्वारा दिए जा रहे लाभ एवं योजनाओं की प्रगति का फीडबैक भी लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन को शिविर के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की और इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने को प्रेरित किया। उन्होंने आमजन को 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई।


शिविरों में स्थानीय विद्यार्थियों और आमजन द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन के पहुँचने पर उसका ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में विभागवार काउंटर लगाये गये है, जहां योजनाओं के पात्र नागरिकों का हाथों-हाथ पंजीकरण कर लाभान्वित किया जा रहा है।  शिविरों में स्थानीय विधालय के विद्यार्थियों द्वारा श्धरती कहे पुकार केश् की थीम पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। शिविरों में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। इसके अलावा विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं, विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई गई।


विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को पंचायत समिति बेगू की ग्राम पंचायत गोपालपुरा और राजगढ़, पंचायत समिति बड़ी सादड़ी की ग्राम पंचायत बरबल और अमीरामा, पंचायत समिति भदेसर की ग्राम पंचायत नपानिया और मंडफिया, पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत ओडुंड और कश्मोर, पंचायत समिति राशमी की ग्राम पंचायत भीमगढ़ और अड़ाना, पंचायत समिति गंगरार की ग्राम पंचायत तुम्बडिया और सुवानिया, पंचायत समिति निंबाहेड़ा की ग्राम पंचायत भावलिया और सतखंडा, भूपालसागर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भूपालसागर और फलासिया में शिविर आयोजित होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE