BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2024, 7:06 pm
NEWS : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन सुदृढ़ीकरण हेतु विस्तारकों के साथ बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़गढ़ जिले की पांचो विधानसभाओं के विस्तारको की बैठक जिलाध्यक्ष मिट्जाठू लाल जाट की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश विस्तार योजना उदयपुर संभाग प्रभारी सोहनलाल आंजना का प्रवास रहा। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी विधानसभाओं के विस्तारकों से अपनी अपनी विधानसभा में आने वाले मंडलों की संगठनात्मक वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी लेकर संगठन के 18 प्रकार के करणीय कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही आगामी दिनों में किए जाने वाले भाजपा संगठन के कार्यक्रमो की योजना बनाई गई। करणीय कार्यों में बूथों पर शेष रहे पेज प्रमुख बनाना,बूथ पालक बनाना, बीएलए टू बनाना,पेज समिति पूर्ण करना, जिन बूथों पर वोटर लिस्टो में नाम जुड़वाने अथवा हटवाने है उनका कार्य पूर्ण करना,प्रत्येक विधान सभा में 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची बनाने के साथ साथ मंडलों की शेष रही रचना की समीक्षा की गई। बैठक में मोदी मिशन 2024 लोकसभा को ध्यान में रखकर बातचीत हुई। बैठक में विस्तारक योजना जिला पालक कमलेश पुरोहित,जिला महामंत्री रघुवीर शर्मा,बेगू से मदन गुर्जर,निंबाहेड़ा से अभिराज पांडे,बड़ीसादड़ी से रमेश चौधरी,कपासन से कारूलाल मीणा विधानसभा विस्तारक उपस्थित रहे। बैठक में तय हुआ कि जल्द ही सभी विधान सभाओं में जिला पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्रियों के साथ बैठक कर शेष रहे काम को शत प्रतिशत पूरा कर लिया जाए।  मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्रियों के साथ  बैठक कर शेष रहे काम को शतप्रतिशत पूरा कर लिया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE