बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में हिट एंड रन केस पर बने कानून का जमकर विरोध किया जा रहा है। मंगलवार शाम को इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हड़ताली वाहन चालकों ने ट्रक के सामने लेटकर अपना विरोध दर्ज करवाया। यही नहीं हड़ताली वाहन चालकों ने ट्रक ड्राइवर को चप्पल ,झाड़ू की माला पहनाकर चक्काजाम करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हड़ताली वाहन चालकों को समझाइश देकर हटाया।