शिवपुरी। हिट एंड रन के मामले में बने कानून का विरोध अब राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए शहर की ओर सडको पर भी दिखाई देने लगा है। देश के कई राज्यों में ट्रकों के पहिए थम चुके है वही इसी क्रम में बस आपरेटर ने इस आंदोलन में कदम ताल शुरू कर दी है। शिवपुरी जिले में भी बसो की पहिए थम गए जिससे यात्रियों को काफी परेशानियो का सामना करना पडा। शहर में कुछ आटो वालो ने हड़ताल कर दी है तो कुछ चल रहे हैं जिससे शहर में आने जाने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई है। वही बस ऑपरेटर ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक भी बस ना तो शिवपुरी से गुना ग्वालियर की ओर रवाना हो सकी और ना ही किसी अन्य जगह से शिवपुरी आई। जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह रही की पोहरी बस स्टैंड और मेडिकल कॉलेज के पास बस चालकों ने हंगामा मचाया और वाहनों को रोका भी वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंपों पर भी लोगों की काफी लंबी लंबी लाइन लगी हैं ।शहर के हालात बद से बदतर हो गए हैं।