उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन जिले के तराना में 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की धूम पूरे देश में मची हुई है हर जगह भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश मे अलख जगाई जा रही है शहरों से लेकर गाँवो में प्रभात फेरी निकाली जा रही है उसी तारतम्य में तराना नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री बजरंग झण्डा समिति के तत्वधान में भव्य शाही झण्डा चल समारोह स्थानीय उतारा चौराहा हनुमान मंदिर प्रांगण से निकाला गया सर्वप्रथम उतारा चौराहा हनुमान मंदिर में बाबा का आकर्षक एवं मनमोहक श्रंगार कर पूजन अर्चन किया एवं महाआरती की गई तत्पश्चात चल समारोह ढोल धमाकों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ नगर भृमण पर निकाला गया चल समारोह में झांकियों का कारवां डीजे, बेंड, बग्गी एवं हनुमान की झांकी, खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही वहीँ बाबा के दर्शन पाने के लिए तराना नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से भक्तों का जनसैलाब उमड़ा नगर वासियों ने चल समारोह का चौराहा चौराहा पर स्वागत मंच बनाकर स्वागत सत्कार किया गया वहीँ हम आपको बता दे कि बजरंग झण्डा उत्सव समिति में 15 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तंक के बच्चों के अथक प्रयासों से यह चल समारोह छोटे से रूप से निकालते निकालते आज भव्य रूप का आकार ले चुका है।