खरगोन। जिले की कसरावद तहसील के ग्राम गोपालपुरा में शिक्षा के मंदिर एवं मुक्तिधाम के पास चल रही शराब की ब्रिकी को लेकर ग्रामीणें भारी आक्रोश है ग्रामीण मांगीलाल सेन ने बताया महिलाएं अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाती है तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है, शराब पीने वाले वही रोड पर बैठकर शराब पीते हैं जिससे महिलाएं अपना अपमानित महसूस करती एवं स्कूली बच्चों पर गलत प्रभाव का खतरा बना रहता है मांगीलाल सेन का कहना है शराब की दुकान धार्मिक स्थलों से दूर खोली जायें स्थानिय प्रशासन को जल्द इस पर कदम उठाना चाहिए ताकि यहां के ग्रामीण अपने आप को स्वंत्रत महसूस करें और बच्चों पर कोई प्रभाव इसका ना पड़े, आज इसे लेकर ही ये विरोध किया है हम आशा करते है कि इस बात को खुद शराब ठेकेदार भी समझेंगे।