BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2024, 12:58 pm
BIG NEWS : नयागांव अंर्तप्रांतीय बैरियर पर सुचारू रूप से वाहनों का आवागमन है जारी, कलेक्टर एवं एसपी ने सुचारू आवागमन का लिया जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी ने मंगलवार की शाम को नीमच जिले के अंर्तप्रांतीय टोल प्लाजा नयागांव का आकस्मिक निरीक्षण कर, राजस्थान से मध्यप्रदेश में और मध्यप्रदेश से राजस्थान में वाहनों के सुचारू रूप से हो रहे आवागमन का जायजा लिया। एसपी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए, कि हाईवे पर किसी भी परिस्थिति में वाहनों के आवागमन में कोई भी अवरोध उत्पन्न ना हों। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर जैन ने निर्देश दिए, कि अधिकारी, हाईवे पर सख्त निगरानी रखें और वाहनों के आवागमन में यदि कोई अवरोध पैदा करता है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई कर, अवरोध को तत्‍काल हटाएं और वाहनों का सुचारू रूप से आवागमन सुनिश्चित करें। 
निरीक्षण के दौरान नयागांव टोल प्लाजा पर से राजस्थान एवं नीमच जिले में वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से होना पाया गया। यात्री वाहन, ट्रक तथा छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से पाया गया है।
इस मौके पर एसडीओपी जावद निलेश्वरी डाबर, थाना प्रभारी जावद दीपक मंडलोई, नयागांव चौकी प्रभारी रामपाल सिंह राठौर भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE