शहडोल। जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरिया पैरीबहरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां ग्रामीण धीरज सिंह के कुआं में फांसी के फंदे में शव लटके मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है मृतक की पहचान दिनेश प्रसाद कुशवाहा के रूप में हुई है वहीं परिजनों का कहना है कि दिनेश प्रसाद कुशवाहा को मार कर साड़ी में बांध कर लटकाया है वही पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा बनाकर शव पीएम के लिये रैफर किया है।