BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2024, 4:30 pm
BIG NEWS : केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिर्वतन मंत्री यादव ने किया वन नेशन-वन पास योजना के तहत एनटीपी सिस्टम का शुभांरभ, हरी झण्डी दिखाकर किया जम्मू-कश्मीर से ट्रक रवाना, पहुंचा नीमच, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिर्वतन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 29 दिसंबर 2023 को वन नेशन-वन पास योजना के तहत नेशनल ट्राजिस्ट पास सिस्टम (एनटीपीएस) का शुभांरभ किया। इस मौके पर एनटीपीएस के प्रति जागरूकता पैदा करने और एनटीपीएस के उपयोग और उसकी सुगमता को प्रदर्शित करने के लिए यादव ने वनोपज परिवहन करने वाले ट्रक क्रमांक जेके 03 एफ 3747 को जम्मू–कश्मीर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रक श्रीनगर, पठानकोट, अमृतसर, किशनगढ होता हुआ 2 जनवरी 2024 को नयागांव, नीमच स्थित अर्न्‍तराज्यीय बैरीयर पहुंचा। जहां नीमच वन विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रक का स्वागत किया गया। नीमच से यह ट्रक हैदराबाद, अनंतपुर, किशनगढ, सेलम, कोयंबटूर, बैंगलूरू, हुबली, कोल्हापुर, सतारा होते हुए पुणे पहुंचेगा। 
नेशनल ट्राजिस्ट पास सिस्टम के संबंध में जानकारी देते हुये वन परिक्षेत्राधिकारी नीमच शरद जाटव ने बताया कि, नेशनल ट्राजिस्ट पास सिस्टम का उद्देश्य देश भर में लकड़ी, बांस और अन्य वन्य उपज की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है। वर्तमान में, राज्य विशिष्ट पारगमन नियमों के आधार पर लकड़ी और वन उपज के परिवहन के लिए पारगमन परमिट जारी किए जाते हैं। एनटीपीएस की कल्पना वन नेशन-वन पास व्यवस्था के रूप में की गई है, जो पूरे देश में निर्बाध पारगमन को सक्षम बनाएगी। यह पहल देश भर में कृषि वानिकी में शामिल वृक्ष उत्पादकों और किसानों के लिए एक एकीकृत, ऑनलाइन मोड प्रदान करके लकड़ी पारगमन परमिट जारी करने को सुव्यवस्थित करेगी, जिससे व्यापार करने में आसानी होगी। एनटीपीएस के जरिए उत्पन्न क्यूआर कोड वाले पारगमन परमिट की वैधता को सत्यापित करने और निर्बाध पारगमन की अनुमति देने के लिए विभिन्न राज्यों में चेक गेट की सुविधा मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE