नीमच। मप्र राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश में जैवविविधता संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वार्षिक राज्य स्तरीय जैवविविधता पुरस्कार येाजना प्रांरभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जैव विविधता सरंक्षण के क्षैत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे, लोगों की पहचान करना एवं उन्हे प्रोत्साहित करना है।
पुरस्कार के लिए इच्छुक व्यक्ति, अशासकीय संस्थान, जैवविविधिता, स्वामित्व रखने वाले शासकीय विभाग (वन, कृषि, उदयानिकी, पशुपालन, मछली पालन एवं जल संसाधन) तथा स्थानीय निकायों पर गठित जैवविविधता प्रबंधन समितियां निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जिले के कलेक्टर को सीधे अथवा सीईओ जिला अथवा जनपद पंचायत, वन मण्डलाधिकारी अथवा जिले के जैवविधिता से संबंद्ध विभाग कृषि उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं जल संसाधन के जिला स्तरीय अधिकारी उप संचालक के माध्यम से ही मप्र राज्य जैवविविधता बोर्ड को प्रेषित करेगें। आवेदक द्वारा बोर्ड को सीधे प्रेषित की गई प्रविष्टी मान्य नही की जावेगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाईट www.mpforest.gov.in/mpsbb पर प्राप्त की जा सकती है। श्रेष्ठतम प्रविष्टि 30 अप्रैल 2024 तक मप्र राज्य जैवविविधता बोर्ड कार्यालय को प्रेषित की जा सकेगी।