BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2024, 5:25 pm
KHABAR : विकसित भारत संकल्प यात्रा तहत ग्राम पंचायत दीघोरा और भदारबड़ा गांव पहुंची आईईसी वैन, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आज जिले की ग्राम पंचायत दीघोरा और भदारबड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में जिले को आवंटित आईईसी वैन प्रचार रथ पहुंचा। कार्यक्रम में विदिशा विधायक मुकेश टंडन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों के द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व कन्या पूजन कर किया गया।
विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए भारत सरकार द्वारा आमजनों के हित में चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस दौरान नवनिर्वाचित विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश के गरीबों तक योजनाओ का लाभ पहुंचे। हमारे बीच आईईसी वैन प्रचार रथ आया है जो विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण रहा हैं केंद्र सरकार ने विगत वर्षों से जन हित में जो कार्य किए हैं इसी को लेकर देश भर में विकसित भारत यात्रा निकाली जा रही है।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वास्थ्य विभाग, आजीविका मिशन, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल भी लगाए गए। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गैस कनेक्शन दिए।
ग्राम पंचायतों में जिले को आवंटित आईईसी वैन (प्रचार रथ) के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का संदेश तथा विकसित भारत संकल्प वीडियो का प्रसारण भी किया गया जिसे उपस्थित ग्रामीणजनों के द्वारा देखा और सुना गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE