BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2024, 6:47 pm
BIG NEWS : विभिन्न थानों की सीमाओं के पुननिर्धारण के लिए सुझाव एवं आपत्तियां 15 जनवरी तक आमंत्रित, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिले के थाना अन्तर्गत आने वाले ग्रामों के आमजन की सुगमता एवं सुविधा व ग्राम की थाने से निकटता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न थानों की सीमाओं का पुननिर्धारण किया जाना प्रस्तावित है।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि थाना कोतवाली शाजापुर के ग्राम सतगांव, राघवेल, गिरवर व पतोली को थाना लालघाटी शाजापुर में सम्मिलित किया जाना प्रस्तावित है। इसी तरह ग्राम खोरिया नायता, बिकलाखेडी, पचोलाहरनाथ, रिंगनीखेड़ा को थाना बैरछा में, ग्राम लड़ावद को थाना सुनेरा में, ग्राम कांकड़ी लोड़ाखेड़ी, ढुंगनी, साप्टी, टिमाईची और बावड़ियाखेड़ी को थाना मोहन बड़ोदिया में। थाना सलसलाई के ग्राम केवड़ाखेड़ी को थाना अकोदिया में, थाना अकोदिया के ग्राम मुड़लाय को थाना सलसलाई में, थाना सुंदरसी के ग्राम पलसावद को थाना अकोदिया में, ग्राम टाण्डा उमरोद, कासमखेड़ी को थाना अवंतिपुर बड़ोदिया में, ग्राम बांगली व हाटकेश्वर को थाना बैरछा में, थाना बैरछा के ग्राम सिहोदा और दुहानी को थाना मक्सी में एवं ग्राम नया समाजखेड़ा को थाना कोतवाली में सम्मिलित किया जाना प्रस्तावित है।
इनके अतिरिक्त कोई अन्य ग्राम भी सम्मिलत कराना चाहते हैं तो, थानों की सीमाओं का विधिवत पुनर्निधारण के संबंध में अपने सुझाव एवं आपत्तियां 15 जनवरी 2024 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के उपरांत कोई आपत्ति आदि मान्य नहीं होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE