BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2024, 6:57 pm
BIG NEWS : सड़क कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें- स्वाति चौपड़ा, नपाध्यक्ष ने शाहबुद्दीन बाबा रोड़ व गोधाम बालाजी मार्ग कार्य का किया निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ शाह की खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच शहर में विधानसभा चुनाव की आचार संिहंता समाप्त होने के बाद नगरपालिका परिषद्, नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के नेतृत्व में विकास कार्यो ने पुनः गति पकड़ ली है। जवाहर नगर में अनेक सड़कों के कायाकल्प के साथ ही शाहबुद्दीन बाबा रोड़ का कार्य पूर्णता की ओर है, साथ ही बंगला नं 60 में गोधाम बालाजी पहुंच मार्ग का कार्य भी तीव्र गति से जारी है। विकास कार्यों के प्रति जागरूक नपाध्यक्ष चौपड़ा स्वयं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता की ओर विशेष ध्यान देकर अधिकारियों व ठेकेदारों को कार्य समय सीमा पर पूर्ण करने व गुणवत्ता का पुरा ध्यान रखने का निर्देश दे रही है। 
गत दिनों नपाध्यक्ष चौपड़ा ने जवाहर नगर की सड़कों के कार्य का निरीक्षण करने के साथ ही शाहबुद्दीन बाबा मार्ग का भी निरीक्षण किया था व ठेकेदार को मौके पर बुलाकर कार्य शीघ्र पूर्ण करने की हिदायत दी थी।
बुधवार 03 जनवरी को नपाध्यक्ष चौपडा ने शाहबुद्दीन बाबा रोड़ पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया व गुणवत्ता की जांच करने के पश्चात ठेकेदार व इंजीनियर को आवश्यक निर्देश दिये। इसके पश्चात चौपड़ा बंगला नं 60 में चल रहे गोधाम बालाजी मार्ग के कार्य का निरीक्षण करने पहुंची व कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को कार्य गुणवतायुक्त तथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही इंजीनियर को समय-समय पर कार्य का निरीक्षण कर गुणवता पूर्ण कार्य कराने हेतु निर्देशित किया। 
इस दौरान नपा के उपयंत्री ओपी परमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव चौपड़ा तथा लोक निर्माण शाखा के प्रभारी लिपिक अब्दुल नईम भी नपाध्यक्ष के साथ थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE