BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2024, 7:23 pm
BIG NEWS : नीमच शहर को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में हासिल किया नया मुकाम, महाविद्यालय परिवार ने जमकर मनाया जश्न, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ शाह की खबर     

Share On:-

नीमच। शहर के पीजी कॉलेज ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर शहर का नाम शिक्षा जगत में रोशन कर दिया है। आज बेंगलुरु की नेक टीम द्वारा नीमच के लीड कॉलेज स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय को ए ग्रेड प्रदान किया गया। ए ग्रेड मिलने की खुशी में विद्यालय में उत्सव का माहौल बन गया। उत्साह से लबरेज़ महाविद्यालय के स्टाफ ने जमकर जश्न मनाया। इस खास मौके और महत्वपूर्ण उपलब्धि पर एक दूसरे को माला पहनाकर, बधाई देकर मुंह मीठा कराया गया।जमकर आतिशबाजी की गई। 
पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर के एल जाट ने बताया कि महाविद्यालय को 3.01 अंकों के साथ ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। महाविद्यालय को शिक्षण, शोध, आधारभूत संरचना, शासन एवं प्रशासन, बेस्ट प्रैक्टिस इत्यादि 7 बिंदुओं पर जांचा परखा गया। सभी बिंदुओं पर महाविद्यालय खड़ा उतरा। महाविद्यालय का यह तीसरी बार मूल्यांकन हुआ है। महाविद्यालय को ए ग्रेड प्राप्त होने पर नए विषय खोलने, कॉलेज आफ एक्सीलेंस बनने और अधोसंरचना में आगे और अनुदान प्राप्त होगा जिसका बहुत बड़ा लाभ भविष्य में विद्यार्थियों को मिलेगा। अब नीमच का स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय उज्जैन संभाग के उन चुनिंदा महाविद्यालयों में शामिल हो गया है, जिन्हें ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। 
बताते चलें कि पूर्व में महाविद्यालय को बी प्लस ग्रेड प्रदान किया गया था। जिसके चलते शासन द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत 10 करोड रुपए प्रदान किए गए थे। फलस्वरुप महाविद्यालय में नवीन भवन और पुस्तकालय का निर्माण जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE