BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2024, 4:20 pm
BIG NEWS : शहर के वार्ड नंबर 2 में फैला गंदगी का अंबार, नगर पालिका की बड़ी लापरवाही आई सामने, पार्षद पर रहवासियों ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। जिला मुख्यालय पर नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 में इस समय जमकर गंदगी फैली दिखाई दे रही है। जिसको लेकर वार्डवासियो ने कई बार वार्ड पार्षद से लेकर नगर पालिका के उच्च अधिकारियों तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्ड नंबर 2 में गंदगी का अंबार फैला हुआ है जिसको लेकर आम जनता अब वार्ड पार्षद के खिलाफ नजर आ रही है। 
वार्डवासी ने वार्ड पार्षद सतीश राठौर को कई बार अपनी समस्या बता चुके हैं लेकिन पार्षद नेता बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने में ही मस्त रहते हैं। वार्ड पार्षद को वार्ड वासियों की कोई चिंता नहीं है। 
वार्ड की महिलाओं और पुरुषों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यहां पर नालियों में गंदगी फैली पड़ी है। सड़कों पर कचरा पड़ा हुआ है जो हवा में उड़कर उनके घरों में घुस रहा है। नाली की बदबू उन्हें सता रही है। जिसकी शिकायत उन्होंने वार्ड नंबर 2 के पार्षद सतीश राठौर से की लेकिन सतीश राठौर उन्हें उल्टे शब्द बोलते हैं। पहले बोलते हैं कि सफाई करवाता हूँ और फिर बाद में बोलते हैं नहीं करवाना। बार-बार फोन लगाकर परेशान मत करो। जब एक महिला से बात की तो उन्होंने भी इसी तरह की समस्या बताई और वार्ड पार्षद पर वार्ड में ध्यान नहीं देना बताया। अब देखना यही होगा कि जिन लोगों ने सतीश राठौर को जिताया वह अपने वार्ड में इनसे सफाई करवा पाते हैं या परेशान होकर इसी तरह गंदगी में रहने को मजबूर रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE