मल्हारगढ़। भारत सरकार द्वारा दिनांक 16 दिसम्बर 2023 से दिनांक 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कल दिनांक 05 जनवरी को नारायणगढ़ पहुंचेगी।
नप अध्यक्ष ममता कुंवर जयराज सिंह ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छता सुविधा, एलपीजी कनेक्शन, आवश्यक वित्त सेवाएं, आवास सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पूर्ण पोषण, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि प्रदान करना है। साथ ही साथ प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे एवं सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएं सुलभ हो इस हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
उक्त यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष ममता कुंवर जयराज सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र रूपरा एवं सभी जनप्रतिनिधि और आमजन प्रातः 10 बजे कार्यालय नगर परिषद नारायणगढ़ भवन पर पर उपस्थित रहेंगे।