BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2024, 6:34 pm
BIG NEWS : जिला विकास एवं समन्वय समिति दिशा की बैठक जिला पंचायत सभा कक्ष में संपन्न, विकास कार्यों की जानकारी के अभाव को लेकर अधिकारियों पर सख्त हुए सांसद, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला विकास एवं समन्वय समिति दिशा की बैठक का जिला पंचायत सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने की। उन्होंने गांधी सागर क्षेत्र में चीता प्रोजेक्ट के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों को योजना से किसी प्रकार की हानि नहीं होने के निर्देश भी दिए। इस पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा कहा कि किसानों की समस्याओं का प्रमुखता के साथ निराकरण कर लिया गया और लगभग 95 प्रतिशत कार्य संपन्न हो चुका है। जल्द ही गांधी सागर में चीतों का क्वॉरेंटाइन शुरू किया जाएगा। उन्होंने शामगढ़-सुवासरा सुक्ष्म सिंचाई परियोजना को लेकर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि तीन इंजीनियरों की एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाकर इस कार्य को उन्हें सौंपा जाए और तीनों इंजीनियर अलग-अलग विभागों से लिया जाए और दो सप्ताह के भीतर गांधी सागर सुवासरा-शामगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के कार्य की जानकारी देवें और कार्य में तेजी लावे।
सांसद गुप्ता नें मेडिकल कॉलेज के निर्माण की विस्तृत जानकारी मांगी और कहा कि राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश है कि इस वर्ष मंदसौर और नीमच में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने जा रही है, इसलिए तत्काल प्रभाव से प्रमुखता के साथ इस कार्य को पूर्ण किया जावे। सांसद गुप्ता ने अमृत योजना एक और योजना दो को लेकर मंदसौर सीएमओ सुधीर सिंह से जानकारी चाही इस पर उन्होंने अमृत योजना एक के पूर्ण होने की जानकारी दी वह दो के होने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस पर सांसद ने कहा कि क्या उन्हें अमृत योजना के बारे में जानकारी है तो वह विस्तृत बताएं कि वह इस योजना के बारे में जनप्रतिनिधि पार्षद और जनता को किस तरह अवगत कराते हैं। जिसका स्पष्ट जवाब सीएमओ सुधीर सिंह नहीं दे सके, तो सांसद ने उन्हें सख्त लहजे में कहा कि पहले में इसका पूर्ण रूप से अध्ययन करें और साथ ही जनता को केंद्र की इस योजना के बारे में अवगत करावे। उन्होंने अभिनंदन क्षेत्र में पानी की सुचारू रूप से सप्लाई न होने पर भी सख्त नाराजगी जाहीर की और कहा कि उन्होंने ना तो कलेक्टर ना मुझे और नहीं रेलवे से इस बारे में संपर्क किया और किया तो वह पत्र कहां है मुझे इसकी स्पष्ट जानकारी देवे।
सांसद द्वारा सीएमओ पार्षदों के बीच संवाद को लेकर पूछे जाने पर उपाध्यक्ष नम्रता चावला ने बताया कि सीएमओ किसी भी पार्षद से सही लहजे में ना तो संवाद करते हैं और ना उनकी समस्याओं को सुना जाता है। कई पार्षदों के कार्य लंबित पड़े हैं।
सांसद गुप्ता ने मंदसौर सहित जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह केंद्र की स्वच्छता अभियान योजना को प्रमुखता के साथ पालन करें। यह देश के प्रधानमंत्री की सबसे महत्वपूर्ण योजनाएं हैं और इसी के द्वारा सभी नगर पालिकाओं को समय-समय पर वहां अनुदान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसका सही उपयोग करें और उसकी पूरी जानकारी मुझ तक पहुंचवे।
सांसद गुप्ता ने तेलिया तालाब के समीप और कॉलेज ग्राउंड के समीप लगातार हो रहे तेजी से अतिक्रमण पर भी चिंता जाहीर की और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। क्योंकि कॉलेज ग्राउंड में समय-समय पर वीवीआईपी का आगमन होता रहता है ऐसे में यह भविष्य के लिए चिंता का विषय है।
सांसद गुप्ता ने विश्वकर्मा योजना में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना और उन्हें इसका लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत क्षेत्र के युवाओं को व्यापार से जोड़ने के लिए बैंक अधिकारियों और उद्योग विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि इस कार्य के लिए उचित आवेदनों पर तुरंत विचार किया जावे और उन्हें स्वीकृत किया जावे। उन्होंने बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में आगे आवे और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोजगार गारंटी से जोड़ें और आत्मनिर्भर बनावें।
संसद गुप्ता में जिला पंचायत सीईओ से कहा कि जिले के सभी नगर पालिका अधिकारियों सड़क निर्माण की तकनीकी अधिकारियों के साथ एक बैठक का कार्यक्रम बना है ताकि सभी नगर परिषद और नगर पालिकाओं में गुणवत्ता पूर्वक सड़कों का निर्माण किया जा सके। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE