उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान निवेश प्रोत्साहन एवं औ़द्योगिक विकास हेतु उज्जैन संभाग में तत्काल क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशानुसार उज्जैन संभाग हेतु क्षेत्रीय कार्यालय, विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड में प्रारंभ किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन संभाग के कार्यकारी संचालक का अतिरिक्त प्रभार राजेश राठौड कार्यकारी संचालक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, इंदौर को सौंपा गया। क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ होने से संभाग के उद्योगपतियों की स्थानीय स्तर पर आवश्यकताओं एवं समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा। इससे उज्जैन संभाग में उद्योगों की स्थापना एवं रोजगार सृजन में तेजी आएगी।