मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी द्वारा अपराधों में फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी व अपराध निराकरण करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एनएस सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में मनासा पुलिस द्वारा एकजुट घर में घुसकर तोडफोड कर बलवा करने व आत्महत्या के लिये प्रताडित करने की घटना में फरार 5-5 हजार रूपये के 4 ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12 मार्च 2023 को रणजीत पिता हरलाल बंजारा अपने पडोसी जनताबाई पति स्व हरलाल की लडकी सोना को भगाकर ले गया उसी बात को लेकर लडकी के रिस्तेदारो के द्वारा लडके पक्ष से 09 लाख 70 हजार रुपये दण्ड स्वरुप रुपये की मांग की व रुपये नही देने पर प्रताडित कर श्यामलाल, सद्दाराम, हरलाल पिता मांगीलाल तीनो के घरो में दिनांक 13 मार्च 2023 को घर के अंदर ताला तोडकर घर के अंदर घुसकर घरेलु सामान कुलर, पंखा, पलंग पेटी, बर्तन को पत्थर व डंडो से तोडकर नुकसान किया। जिसकी खबर लगने पर रणजीत के पिता हरलाल पिता मांगीलाल एव साबुबाई पति हरलाल बंजारा ने सभी के द्वारा प्रताडित करने के कारण दिनांक 23 मार्च 2023 की रात्री में लडके के पिता हरलाल पिता मांगीलाल व उसकी पत्नी साबुबाई पति हरलाल उम्र 43 साल ने कीट नाशक ईल्ली मारने की दवाई पीकर आत्म हत्या करने की कोशिश की। जो उपचार के दौरान साबुबाई पति हरालाल बंजारा उम्र 43 साल निवासी नया मालाहैडा की मृत्यु हो गयी। मामले में मर्ग जॉच पर से अपराध धारा 306, 452, 427, 147 भादवि का 19 आरोपीयो के विरूध्द प्रकरण पंजीबध्द किया गया था। प्रकरण में पुर्व में 10 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपीयों की गिरफ्तार हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा प्रत्येक आरोपी कुल 17 पर 5-5 हजार रूपये की ईनामी उदघोषणा भी की गयी थी। जिसमे से आज दिनांक 04 जनवरी 2024 को मुखबिर सूचना पर आरोपीगण गोवर्धन उर्फ मदनलाल पिता गोरीलाल बंजारा उम्र 48 साल निवासी जमालपुरा 02 सुरजमल पिता हजारी लाल बंजारा उम्र 64 साल निवासी जमालपुरा 03 विनोद पिता गोरा उर्फ गोरीलाल बंजारा उम्र 40 साल निवासी जमालपुरा 04 गोवर्धन पिता रोडीलाल बंजारा उम्र 43 साल निवासी माताजी की खेडी जमालपुरा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि निलेश सोलंकी, उनि तेजसिंह सिसोदिया, सउनि रमेश मोरी, आर तेजसिंह, आर अनिल धाकड, आर दिपक सेन, आर विनोद भाटी, आर अनिल असवार, आर धर्मेन्द्रसिंह, सेनिक घनश्याम का विशेष योगदान रहा।