गुना। शहीद पार्क स्थित सिसोदिया कॉलोनी में भारत स्वाभिमान न्यास का स्थापना दिवस मनाया गया। योग कक्षा में श्रद्देय स्वामी रामदेव जी की सूक्ष्म उपस्थिति में सभी योग साधकों ने भारत स्वाभिमान न्यास के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया।
स्वामी रामदेव जी द्वारा इसकी स्थापना 5 जनवरी 1995 में की गई थी। प्रतिवर्ष अनुसार पूरे विश्व में 5 जनवरी को स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसमें शहीद पार्क सिसोदिया कॉलोनी के योग कक्षा के वरिष्ठ योग साधक एवं जिला संरक्षक ओपी शर्मा, डॉ एमके विश्वास जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, जिला यज्ञ प्रभारी लीला श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री बृजेश श्रीवास्तव, डॉ मोनू रघुवंशी, घनश्याम शर्मा, पूरन प्रजापति, अजय श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव, अनामिका विश्वास आदी उपस्थित रहे।