बुरहानपुर। शहर के गोटिया पीर क्षेत्र में गुरुवार को नगर निगम का अमला कार्यवाही करने पहुंचा। बता दे की यहाँ 40 से अधिक टैक्स बकायादारों को नोटिस दिया गया है। वहीं इस क्षेत्र में शाह एन शाह मॉल के मालिक द्वारा बड़ी मात्रा में अतिक्रमण कर लिया गया था। निगम अमले द्वारा जिसका सीमांकन भी किया गया है। यही नही मॉल के मालिक द्वारा बिना अनुमति कुछ निर्माण कार्य भी किया गया था, जिस पर नगर निगम ने नोटिस भी जारी किया था, लेकिन शाह एन शाह मॉल के मालिक ने नोटिस का जवाब देना भी उचित नही समझा। जब नगर निगम का अमला कार्यवाही करने पहुंचा तो मॉल के मालिक शटर गिराकर रफूचक्कर हो गए। जिसके बाद निगम के अधिकारियों को कार्यवाही के लिए मॉल के बाहर घण्टो इंतजार करना पड़ा। इसकी सूचना नगर निगम कमिश्नर को दी गई।
मौके पर पहुँचे कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि गोटिया पीर क्षेत्र आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्र है जो की 2015 के गज़ट नोटिफिकेशन में नगर निगम सीमा क्षेत्र में आ गया था, तब से यहां भवन स्वामियों को सूचना दी गईं थी के वह विधिवत अनुमति लेकर निर्माण कार्य करें। इसके साथ ही टैक्स को समय पर अदा करें। इनके द्वारा ऐसा नही किया जा रहा था। इसलिए आज यहां नगर निगम द्वारा कार्यवाही की गई है।