BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2024, 11:37 am
BIG NEWS : विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले की 6 जनपद पंचायतों की 12 ग्राम पंचायतों में हुए कार्यक्रम आयोजित, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा 4 जनवरी को जनपद पंचायत झाबुआ की ग्राम पंचायत भोयरा एवं  ढेकल बड़ी, जनपद पंचायत मेघनगर की जनपद पंचायत सजेली तेजा भीमजी सात एवं सजेली सुरजी मोगजी सात, जनपद पंचायत पेटलावद की ग्राम पंचायत मठमठ एवं हनुमंतिया, जनपद पंचायत रानापुर की ग्राम पंचायत सुरडिया एवं कालापान, जनपद पंचायत थांदला की ग्राम पंचायत जुलवानिया बड़ा एवं जुलवानिया छोटा, जनपद पंचायत रामा की ग्राम पंचायत कोकवाद एवं रोटला में कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
यात्रा के अंतर्गत आयोजित शिविर में केंद्र शासन की योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण और हितग्राही मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के तहत लाभान्वित किया और उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में बड़ी संख्या में आये ग्रामीणों को देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया, इन शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा बैंकों से जुडी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, अटल पेंशन योजना एवं अटल पेंशन योजना के अलग-अलग स्टॉल लगाये गये।
शिविरों के दौरान स्थानीय नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों की ई-केवायसी करने, आधार लिंकिंग, आधार अपडेशन एवं आधार रजिस्ट्रेशन के लिये भी स्टॉल लगाये गये थे। इसके साथ ही यात्रा के साथ चल रहे प्रचार रथ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सन्देश का प्रसारण किया गया, लोगों को भारत को विकसित बनाने का संकल्प भी दिलाया गया केंद्र शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हितग्राहियों ने अपने अनुभव भी सुनाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE