BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2024, 11:37 am
BIG NEWS : खाकी के हत्थे चढ़ा फरार शहर काजी, आरोपी को किया न्यायालय में पेश, पुलिस को मिला इतने दिन का रिमांड, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। धारा 307 एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य मामलों में आरोपी बनाए गए फरार शहर काजी अबुल कलाम को औद्योगिक थाना पुलिस ने धरदबोचा है। आपको बता दें सिल्वर पार्क कॉलोनी में हुए विवाद को लेकर शहर काजी अबुल कलाम ने एक युवक पर फायरिंग की थी जिसको लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था तभी से आरोपी फरार चल रहा था। फरार आरोपी पर 5 हजार रूपये का इनाम भी रखा गया था।
औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया। जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। शहर काजी अबुल कलाम ने न्यायालय में मिडिया के सामने कहा कि मैं बैकसूर हूं, मुझे न्यायालय के न्याय पर पूरा भरोसा है। 
नगर पुलिस अधीक्षक दिशेष अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों हुए विवाद में शहर काजी अबुल कलाम फरार था, जिस पर 307, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी शहर काजी अबुल कलाम को रसुलपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विशेष लोक अभियोजक अतुल पंड्या ने बताया कि आरोपी अबुल कलाम को धारा 307, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य अपराध में न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से एक दिन का रिमांड मांगा गया था। न्यायालय ने निवेदन स्वीकार कर एक दिन का रिमांड दिया है। आरोपी से संबंधित शस्त्र व लायसेंस व कारतूस जब्त के लिए रिमांड मांगा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE