सतवास। वार्ड क्रमांक 5 के मुख्य मार्ग पर स्थित 346 रकबे की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस के साथ मिलकर नगर की 7 करोड़ से अधिक मूल्य की जमीन को अधिकारियों ने अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार हरिओम ठाकुर, थाना प्रभारी आशीष राजपूत, सीएमओ शांताराम चौहान एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतनाम सिंह बग्गा ने बताया कि आगामी योजना के रूप में ऊक्त स्थान पर शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाया जाएगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में उनके साथ जल्द ही नगर का प्रतिनिधि मंडल नए मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट करेगा। उक्त बंधक से मुक्त भूमि का नगर विकास में उपयोग किया जाएगा। इससे नागरिकों को एक नई व्यवस्थित व्यवसायिक जगह उपलब्ध होगी।