मनासा। गुरुवार देर शाम 6 बजे मनासा अनुविभागीय अधिकारी पवन बारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गांव लसुड़िया आंतरी के लोगो द्वारा शिकायत की गई कि गांव में मां सरस्वती स्वसहायता समूह को राशन वितरण का कार्य दिया गया हैं। लेकिन समूह की सचिव रानी पति राधेश्याम प्रजापति द्वारा राशन का वितरण नही किया जा रहा।
निर्देश देकर एसडीएम ने उचित मूल्य दुकान ग्राम लसूडिया आत्री में राशन वितरण की अनियमिताएं के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मनासा से कार्यवाई गई। प्रतिवेदन अनुसार सेल्समेन द्वारा गेहूं के वितरण में पोस मशीन मे 1898 किलो गेहूं स्टॉक की कमी पाई गई।
राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर गुरुवार देर शाम एसडीएम पवन बारिया ने उचित मूल्य दुकान लसूडिया मां सरस्वती स्व सहायता समूह को निलंबित किया।साथ ही अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।