शिवपुरी। जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने बैराड़ क्षेत्र में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्होंने मरीजों से हालचाल जाना कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति क्या है तो वहां कुछ कमियां सामने आई। मरीजों के पास ओढ़ने के लिए कोई भी चादर की व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद विधायक ने डॉक्टरों को चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था समय पर तुम लोगों के द्वारा नहीं की गई तो तुम्हारे विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विधायक द्वारा अभद्र भाषा प्रयोग करने की बात भी सामने आई है।
इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नाराज डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी और पोहरी एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान हम लोगों के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया है। हमें व्यवस्था को लेकर अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो तुम्हारे विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की आएगी। इस दौरान भी उन्होंने अभद्र भाषा का उपयोग किया।