BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2024, 12:40 pm
BIG NEWS : भोजपुरा में नई आबादी घोषित कर दी गई हैं- जैन, राजस्‍व सेवा शिविर में नीलिया व सरोदा में ग्रामीणों की समस्‍याओं से रूबरू हुए कलेक्‍टर, रास्‍ता विवाद का मौका मुआयना किया, सरोदा का पटवारी निलंबित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में आयोजित किए जा रहे राजस्‍व सेवा अभियान के तहत गुरूवार को 13 गांवों में विशेष राजस्‍व सेवा शिविर आयोजित किए गए और राजस्‍व अधिकारियों ने ग्रामीणों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं का निराकरण किया। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने गुरूवार को जावद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरोदा एवं नीलिया में आयोजित राजस्‍व सेवा शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्‍टर ने किया सरोदा में ग्राम चौपाल पर बी-1 खसरे का वाचन-
कलेक्‍टर जैन ने के ग्राम सरोदा के राजस्‍व सेवा शिविर में पटवारी से खसरा बी-एन पंजी लेकर ग्रामीणों के समक्ष खसरा बी-1 में दर्ज खातेदारों के नाम का वाचन किया। इस दौरान मृत खातेदारों के आश्रितों के नामांतरण नहीं पाये जाने पर कलेक्‍टर जैन ने सरोदा के पटवारी को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्‍टर ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि पटवारी, सचिव सभी खातेदारों से मृतक नामांतरण एवं पीएम किसान सम्‍मान निधि संबंधी आवेदन लेकर उनका त्‍वरित निराकरण कर अवगत कराये।
कलेक्‍टर जैन ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि किसान भाई प्राकृतिक खेती अपनाये, गोबर के खाद का उपयोग करें, नैनो, यूरिया को बढावा दे। कलेक्‍टर ने सरोदा के दिव्‍यांग बालक मंयक पिता भरत सेन की राष्‍ट्रीय बाल स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम की टीम को गांव में भेजकर उपचार की नि:शुल्‍क व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी सीएचओ को दिए। कलेक्‍टर ने पैर से दिव्‍यांग बजरंगसिह को दिव्‍यांग पेंशन का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और उसे तत्‍काल पेंशन स्‍वीकृत करने के निर्देश दिए।
ग्राम नीलीया में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि नीलीया पंचायत के गांव भोजपुरा में आबादी घोषित क्षेत्र कर दी गई है। अब आबादी क्षेत्र में रहवासियों को जमीन का मालीकाना हक मिल जायेगा। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों की मांग पर वन राजस्‍व विभाग की संयुक्‍त टीम बनाकर, विवाद का निराकरण करवाने के निर्देश भी एसडीएम को दिए। कलेक्‍टर ने दिव्‍यांग माया पाटीदार को स्‍कूल में प्रवेश दिलाकर उसे दिव्‍यांग पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश भी तहसीलदार को दिए।
कलेक्‍टर जैन ने नीलीया में ग्रामीणों की मांग पर रास्‍ता संबंधी विवाद के निराकरण के लिए मौका मुआयना किया और एसडीएम को रास्‍ता खुलवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम राजकुमार हलदर, तहसीलदार सलोनी पटवा, सरपंच अर्जुन जाट एवं ग्रामीणजन उपस्थि‍त थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE