मनासा। समीपस्थ ग्राम रामपुरिया में अवैध उत्खनन की सूचना पर मनासा अनुविभागीय अधिकारी पवन बारिया, पुलिस टीम सहित मौका स्थल पहुंचे। मौके पर शासकीय भूमि पर जेसीबी की मदद से अवैध उत्खनन किया जा रहा था।
शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम पवन बारिया ने मौका स्थल पर जांच कर एक जेसीबी सहित दो डंपर जप्त करने के आदेश दिए। मामले में अवैध उत्खनन का प्रकरण भी बनाया गया। फिलहाल अवैध उत्खनन के मामले में अग्रिम कार्रवाई की गई।