सीतामऊ। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा गुम नाबालिग बालक-बालिकाओ के दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशों पर कार्यवाही करते एवं अति पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील एवं उप पुलिस अधीक्षक सीतामउ निकिता सिंह के मार्गदर्शन तथा किशोर पाटनवाला थाना प्रभारी थाना सीतामउ के नेतृत्व 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 नवंबर 2023 को सूचनाकर्ता द्वारा अपने घर ग्राम लदुना से नाबालिग बालिका के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। रिपोर्ट पर से थाना सीतामउ पर अपराध क्रमांक 786/2023 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर घटना स्थल अन्य संभावित स्थानो पर तलाश करते विश्वश्नीय मुखबीरो एवं सूचनाकर्ता के रिश्तेदारों की मदद से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल एव सायबर सेल मन्दसौर की सहायता से नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया एवं अपहरण करने वाले आरोपी महेश पिता भैरुलाल माली निवासी लदुना को अहमदाबाद (गुजरात) से दस्तयाब किया जाकर आरोपी महेश को गिरफ्तार किया गया। अपहृत बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाकर परिजनो के सुपूर्द किया गया।
उक्त कार्यवाई में निरीक्षक किशोर पाटनवाला, कार्य निरीक्षक रुपसिह बैस, प्रआर आशीष बैरागी (सायबर सेल), आरक्षक 318 जितेन्द्र जादोन, मआर 75 पुजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।