BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2024, 3:07 pm
BIG NEWS : प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था की बैठक संपन्न, किसान बंधू रहे उपस्थित, विभिन्न बीमा योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के तत्वावधान में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था नीमच सिटी परिसर में आज दिनांक 5 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे एक आवश्यक बैठक हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ दीप प्रज्वलन कर हुई।
बिन सहकार-नहीं उद्धार वाक्य अनुसार इसके संबंध में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में फ़सल बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा के बारे में जानकारी दी गई।
अधिकारी गोवर्धन सोनगरा द्वारा नाबार्ड की पूर्ण जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई।
जिसमें बैंक की प्रमुख योजनाएं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन योजना एवं लाकर सुविधा की जानकारी दी गई।
जिला सहकारी बैंक द्वारा रुपए डेबिट कार्ड, आरटीजीएस, एन ईएफ टी सुविधा, भारत बिल पेमेंट सिस्टम के साथ ही बैंक की आकर्षक जमा योजनाओं पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के काश्तकार बंधु उपस्थित रहे। सोसाइटी नीमच सिटी के पूर्व अध्यक्ष काशीराम धाकड़, शिव लाल धनगर आदि उपस्थित थे।
नीमच सिटी सोसायटी के प्रबंधक प्रकाश जैन, सहायक प्रबंधक छगनलाल चावला, कुशल शर्मा, रौनक जैन, किशोर सिंह बैंस महाकाल दिनेश सिंह सेंगर, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE