मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक द्वारा संपत्ति चोरी संबंधी अपराधियों की धरपकड़ एवं कठोर कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गौतम सौलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन एवं सतनाम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी इंचार्ज थाना शहर कोतवाली उनि रितेश नागर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को सफलता शातिर चोर को पकड़ने में सफलता मिली हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पर फरियादी हीरालाल पिता भागीरथ पाटीदार निवासी कुंचडोद थाना अफजलपुर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 22 नवंबर 2023 को कृषि उपज मण्डी मंदसौर में लहसुन बेचकर प्राप्त नगदी 50,000 रुपये लेकर बस से अपने घर जा रहा था। तभी नेहरु बस स्टेण्ड पर शाम करीबन 06 बजे अज्ञात व्यक्ति जैब से नगद 50,000 रुपये लहसुन बेचने की रसीद सहित चुराकर ले गया।
फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 007/2024 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बाद कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कस्बा क्षेत्र में मजबुत मुखबीर सूचना तंत्र के आधार पर तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो की मदद से आरोपी मोहम्मद सिकन्दर पिता मोहम्मद इस्माईल उम्र 42 साल निवासी इन्द्रा कालोनी झुग्गी झोपडी मंदसौर को पकड़ा। आरोपी के कब्ज से चोरी गया मश्रुका करीबन 9000 रुपये तथा लहसुन बेचने की रसीद जप्त की गयी। आरोपी से घटना के संबंध में अन्य बिंदुओ पर सघन पुछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में उनि रीतेश नागर इंचार्ज थाना प्रभारी कोतवाली, उनि लाखन सिंह, प्रआर 173 हरीश यादव, प्रआर 121 अर्जुन सिंह, प्रआर 402 कमलेश भदोरिया, प्र आर 139 मनोहर मसानिया, प्रआर 116 रमीज़ राजा, आर 236 भानुप्रताप सिंह, आर 672 आनंद सिंह, आर 258 मोहित पंवार, आर 861 नरेंद्र सिंह चंद्रावत का सराहनीय योगदान रहा। जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जाएगा।