BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2024, 5:42 pm
BIG NEWS : एक दिन के रिमांड के बाद आरोपी कलाम को किया न्यायालय में पेश, अब इतने दिन होगी ज्यूडिशियल पूछताछ, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। जिले में आरोपी शहर काजी गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा था उसे दोपहर में न्यायालय पेश किया था, जहां पुलिस ने एक दिन का रिमांड अपराध में प्रयुक्त हथियार की जब्ती के लिए मांगा था। न्यायालय ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेजा था। पुलिस ने आरोपी से संबंधित शस्त्र व लायसेंस के साथ कारतूस जब्त किए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी काजी को ज़िला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करवा कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा है। 
आपको बता दें कि चार माह पूर्व शहर के सिल्वर पार्क कॉलोनी में शहर काजी अबुल कलाम ने एक युवक पर पिस्तौल से हमला किया था। घटना के बाद से आरोपी काजी फरार था। गुरुवार को इंदौर से भोपाल जाते समय उसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा था। 
विशेष लोक अभियोजक अतुल कुमार पंड्या ने बताया कि आरोपी अबुल कलाम को पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को विशेष सत्र न्यायाधीश दिनेश प्रसाद मिश्रा ने 19 जनवरी तक जेल भेजा है। आरोपी के पास से जो भी जब्ती की कार्रवाई होनी थी वह हो चुकी है। चालान प्रस्तुत होने पर सभी चीजें सामने आएगी।
नगर पुलिस अधीक्षक दिशेष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी अबुल कलाम को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। पुलिस रिमांड पूरी होने के पश्चात न्यायालय ने  ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपी के पास से अपराध में प्रयुक्त हथियार और कारतूस जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE