खरगोन। कसरावद नगर की पुरानी तहसील के पास हरा चना बिक रहा है। हरा चना का भाव नरम होने के बाद भी गर्म है। हर कोई इसे हाथ नहीं लगा सकता। हालांकि खास तबके के लोग खरीद रहे हैं। सब्जी बाजार के विक्रेता अनिल वर्मा ने कहा कि हरा चना छोर वाले 30 रुपए किलो बिक रहा है एवं छोर से निकालकर 80 रुपए किलो में बेच रहे हैं। बाजार में नया चना की आवक होने से लोग ले जा रहे हैं और 1 दिन में 5 से 7 क्विंटल चने बेच देते हैं।