नीमच। गंभीर अपराध के आदतन आरोपियों की जमानत निरस्ती हेतु मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला नीमच में 03 गंभीर अपराध कारित करने वाले आरोपियों की जमानत माननीय न्यायालय द्वारा निरस्त कर जेल भेजा गया हैं।
न्यायालय से आरोपी हर्ष पिता योगेन्द्र सिंह पानिया उम्र 22 साल, योगेन्द्र पिता मानसिंह पानिया उम्र 48 साल, विशाल पिता योगेन्द्र पानिया उम्र 30 साल निवासी 136, नया बाजार नीमच, जमानत पर थे। जिनके द्वारा जमानत पर रहते हुए पुनः अपराध घटित किया गया। आरोपियों द्वारा जमानत शर्तो का उल्लंघन किया गया। उक्त संबध में महिला संबधी अपराध में आरोपियों द्वारा पुनः अपराध कारित करने के तारतम्य में माननीय जिला सत्र एवं विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट नीमच द्वारा धारा 439 (2) सीआरपीसी के तहत तीनों ही आरोपियों की दिनांक 04 जनवरी 2024 को जमानत निरस्त कर जेल भेजा गया।
ऐसे आदतन अपराधी जो जमानत पर रहते पुनः अपराध घटित करते है उनके विरूद्ध जमानत निरस्ती की कार्यवाही लगातार की जाएगी।