नीमच। लोकसभा निर्वाचन के तहत निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक 06 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित होने का आगृह उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू ने किया है।