BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2024, 6:52 pm
KHABAR : देवास के जेल में खेल प्रतियोगिता सहित 3 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ,कैदियों ने लिया भाग, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। जिला जेल में आंनद महोत्सव की पावन बेला पर ज़िला जेल देवास में बंदियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व जेल खेल प्रतियोगिता का तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं रिबिन काट कर किया। 
कार्यक्रम के शुभारंभ के उपरांत कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कैदियों को संबोधित भी किया। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि इस तरह के खेलों से कैदियों का उत्साहवर्धन होता है और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर वापस लौटते हैं। साथ ही जेल का माहौल भी अच्छा होता है। जेल में इस तरह के कार्यक्रम कराने के लिए में जिला अधीक्षक को साधुवाद देता हूं। जेल में सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित होते हैं, जिससे यहां के कैदी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। 
जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने बताया कि पिछले दो वर्षों से जेल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, इसमें जेल के बन्दी खिलाडी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। जेल में करीब साढे चार सौ से ज्यादा बंदी है, जिसमें 50 बंदी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। ऐसे खेलों से जेल का माहौल बड़ा पॉजिटिव होता है। क्योंकि यहां पर अपराध कर आरोपी आते हैं तो वे नेगेटिव सोच से भरे रहते हैं। इसी सोच को बदलने के लिए इस तरह के खेलों का आयोजन किया जाता है, जिससे कैदियों का उत्साह वर्धन होता रहे। जेल में खेलों के अलावा विभिन्न त्योहारों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE