चित्तौड़गढ़। संकुरा़त्री फाउन्डेशन द्वारा दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में हिंद जिंक विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ मोस्ट एडमायर्ड पब्लिक स्कूल पब्लिक स्कूल के खिताब से नवाज़ा गया। संकुरा़त्री फाउन्डेशन द्वारा होटल रेडिसन ब्लू, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ बिंदु नायर ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार विद्यालय को शिक्षा व अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर देश के गणमान्य व्यक्तियों अनुराग सिंह ठाकुर केन्द्रीय मंत्री, स्पोर्टस यूथ एफेयर्स, इन्फारमेशन एंड ब्राॅड कास्टिंग, रामदास अठावले यूनियन मिनिस्टर आफ स्टेट फॅार सोशल जस्टिस एंड एमपाॅवरमेंट, मीनाक्षी लेखी मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फार एक्सटर्नल अफेयर्स एंड कलचर, ईशा देओल और मंदिरा बेदी, एकट्रेस और माॅडल की उपस्थिति में मुग्धा गोड़से द्वारा प्रदान किया गया।
विद्यालय की इस सफलता पर चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के लोकेशन हेड एवं संस्था के अध्यक्ष कमोद सिंह और सचिव राकेश रोहिल्ला और प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए बताया कि इस उपलब्धि से हिंद जिंक विद्यालय ने सिर्फ चित्तौडगढ़़ जिले में ही नहीं बल्कि देश में भी एक नई पहचान बनाई हैं।