चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी कर जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ने व शीतलहर की अधिक संभावना को ध्यान में रखते हुए चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक के अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए 9 जनवरी, 2024 (मंगलवार) तक का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के अनुसार विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों एवं संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा।