कटनी। युवकों को जब कुठला थाने की पुलिस ने रोका तब मोटर साइकिल सवार युवक घबरा गए और भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को जब इन युवकों पर शक हुआ तो इनके पास में रखे बैग की तलाशी ली गई। तलाशी में बैग से हरी पत्ती युक्त मादक पदार्थ गांजा जैसा होना पाया गया, जिसका भौतिक सत्यापन करने पर वह गांजा ही निकला।
जिले की कुठला पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों के बैग से लगभग साढ़े पांच किलो गांजा जप्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 55 हजार आंकी गई है। साथ ही एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एनएम 7828 कीमत 50 हजार को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज किया गया है।