शाजापुर। जिला अभिभाषक संघ के निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। मीडिया प्रभारी सईद पठान ने बताया कि 5 जनवरी 2024 शुक्रवार को सुबह 11 बजे प्रारंभिक मतदाता सूची एवं डिफॉल्टर सूची का प्रकाशन निर्वाचन अधिकारी संजय पाटोंदा के द्वारा किया गया। वहीं अब 10 जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन शाम 4 बजे होगा। इसके बाद 11 तारीख को शाम 4 बजे मतदाता सूची पर दावे-आपत्ति, आवश्यक होने पर 4.30 बजे संशोधित सूची प्रकाशित की जाएगी। 12 जनवरी से 16 जनवरी शाम 4 बजे तक अभिभाषक संघ लाईब्रेरी कक्ष में उम्मीदवार आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। जबकि 18 को शाम 4 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी और इसी दिन 5 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।