जावरा। विकासखंड जावरा के ग्राम उपलई में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग और सोलीडारिडाड संस्था की संयुक्त पहल से बायो रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन कार्यक्रम समापन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि उपसंचालक नीलम चौहान, उपलई ग्राम पंचायत सरपंच सुमेर सिंह, आत्मा परियोजना कार्यक्रम निदेशक निर्भय सिंह नरगेश, सोलीडारिडाड संस्था से महाप्रबंधक डॉक्टर सुरेश मोटवानी, सहायक कृषि संचालक वास्के, तकनीकी कृषि सहायक बरफा, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक दीपक बकावले, आयुष विभाग से डॉक्टर अंकित विज्यावत, प्रगतिशील किसान धीरज सिंह।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कृषि उपसंचालक नीलम चौहान ने कृषि विभाग और सोलीडारिडाड संस्था की संयुक्त पहल से बायो रिसोर्स सेंटर स्थापित करने के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस पहल को हम साथ में मिलकर आगे लेकर जाएंगे जिससे जिले के अधिक से अधिक किसानों की वर्तमान खेती की पद्धतियों में सुधार हो, खर्चे कम हो, साथ ही किसानों आमदनी बड़े।कार्यक्रम की इस कड़ी में डॉक्टर सुरेश मोटवानी (महाप्रबंधक सोलीडारिडाड) संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया और साथ ही जानकारी दी की कृषि विभाग और सोलीडारिडाड संस्था किस प्रकार से मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किस प्रकार से सयुक्त रूप से साथ मिलकर किसानों के लिए कार्य कर रहे है।कार्यक्रम के दौरान आत्मा परियोजना कार्यक्रम निदेशक निर्भय सिंह नरगेश द्वारा आत्मा परियोजना के कार्यों के बारे मैं विस्तृत से जानकारी दी गई। आयुष विभाग से आए डॉक्टर अंकित विज्यवत द्वारा देवारण्य योजना और हर्बल गार्डन और औषधीय खेती के महत्व के बारे जानकारी दी। ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक दीपक बकावले द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्नतशील किसान धीरज सिंह द्वारा 35 सालो से कर जैविक खेती के अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिले से चयनित किसान संस्था के माध्यम से जुड़कर जो खेती बाड़ी में नवाचार कर रहे है उन्हे अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करके समान्नित किया कार्यक्रम के दौरान ही सभी अतिथियों और किसान भाइयों द्वारा पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देने को लेकर एक साथ शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के अन्त में सभी अतिथियों द्वारा बायो रिसोर्स सेंटर का फीता काटकर बायो रिसोर्स का उद्घाटन किया। साथ ही सभी अथितियों द्वारा सोलीडारिडाड संस्था के माध्यम से जुड़कर युवा कृषि आधारित उद्यमी द्वारा लगाए गए स्टॉल विजिट की गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्वा दीक्षित द्वारा किया गया। एवम कार्यक्रम में पधारे किसान भाइयों एवं अथितियो धन्यवाद अरविंद पाटीदार जोनल प्रोग्राम कोऑर्डिनेट द्वारा किया गया।