नीमच। कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में रविवार 14 जनवरी 2024 को विधायक दिलीपसिंह परिहार की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा, अन्य जनप्रतिनिधि एवं एसडीएम डॉ ममता खेडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
नीमच नगरपालिका क्षेत्र में 14 जनवरी 2024 रविवार को सभी समाजजनों, जनप्रतिनिधियों और मंदिर संचालकों तथा पुजारियों की बैठक में जन सहयोग से निम्नानुसार कार्यक्रम नियत किए गए-
17 एवं 18 जनवरी 2024 को साफ-सफाई (समय 8 से 10 पूर्वाहन) सभी वार्डो की सभी मंदिरों एवं आसपास के सभी क्षेत्रों में, 19 जनवरी 2024 को विद्युत सज्जा, सजावट और भित्ति चित्रण, 20 जनवरी 2024 को पीजी कॉलेज नीमच में व्याख्यान एवं जाजू कॉलेज नीमच में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, 21 जनवरी 2024 को रामधुन यात्रा नीमच केंट, नीमच सिटी, बघाना के तीनों क्षेत्रों में पृथक-पृथक सभी मंदिरों द्वारा, 22 जनवरी 2024 को दोपहर आरती, प्रसादी भंडारा आदि कार्यक्रम, शाम को रंगोली, चित्रकला, दीपदान, रामलीला- राम मंदिर जाजू बिल्डिंग नीमच में किया जाएगा।